+91 8005792734
Contact Us
Contact Us
amita2903.aa@gmail.com
Support Email
Jhunjhunu, Rajasthan
Address
महाराजा श्री अग्रसेनजी की आरती
(स्तुति)
जय अग्रसेन दाता, स्वामी अग्रसेन दाता
जिस पर कृपा तुम्हारी, सब वैभव पाता
जय अग्रसेन दाता.....
महालक्ष्मी के परम हो प्यारे, सबके मन भाता
सत्य संग व्रत लिन्हा, आनंद के दाता
जय अग्रसेन दाता.....
सूर्यवंश में जन्म लियो है, जन जन सुख दाता
वल्लभसेन के पुत्र लाड़ले, भगवती है माता
जय अग्रसेन दाता.....
अटल सिहांसन सोहे, सब जन हरषाता
प्रिया माधवी संग में, परमानंद पाता
जय अग्रसेन दाता.....
आग्रेयपुरी की करी स्थापना, विश्व में विख्याता
अग्रवंश के हैं संस्थापक, कष्ट हरो दाता
जय अग्रसेन दाता.....
अमित प्रभाव तुम्हारो, सब जग विख्याता
सबके कष्ट मिटाओं, शरण में जो आता
जय अग्रसेन दाता.....