+91 8005792734
Contact Us
Contact Us
amita2903.aa@gmail.com
Support Email
Jhunjhunu, Rajasthan
Address
Description
भगवान विष्णु के 24 अवतार – संक्षिप्त परिचय
सनातन धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनकर्ता के रूप में माना गया है। जब-जब संसार में अधर्म बढ़ता है, धर्म का क्षय होता है और प्राणियों पर संकट आता है, तब भगवान विष्णु विभिन्न रूपों में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं और भक्तों की रक्षा करते हैं। भागवत पुराण में वर्णित भगवान के ये 24 अवतार केवल दुष्टों के विनाश के लिए ही नहीं, बल्कि मानव को आदर्श जीवन, धर्म, भक्ति और ज्ञान का मार्ग दिखाने के लिए भी प्रकट हुए हैं।इन अवतारों की कथाएँ हमें त्याग, करुणा, सत्य, पराक्रम और ईश्वर-भक्ति की प्रेरणा देती हैं। प्रस्तुत संकलन में भगवान विष्णु के 24 अवतारों की संक्षिप्त एवं सारगर्भित कथाएँ दी जा रही हैं, जो पाठकों को धर्ममय जीवन की ओर अग्रसर करने का प्रयास करती हैं।